नेशनल महिला हाॅकी के लिए हरियाणा की टीम रवाना

खेलपथ संवाद सोनीपत। 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल चैंपियनशिप-2022 में भाग लेने के लिए हरियाणा की महिला खिलाड़ियों की टीम रवाना हो गई। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा में हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली चैम्पियनशिप में देशभर के सभी राज्यों की टीमें भाग लेंगी।  हरियाणा की टीम में 7 खिलाड़ी सोनीपत की रहने वाली हैं। प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह हि.......

कुश्ती में प्रथम रही सलोखी नंदिनी

खेलपथ संवाद भिवानी। बहल स्थित बीआरसीएम संस्थान में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन देशभर से आई खिलाड़ियोें ने दमखम दिखाया। 50 किलोग्राम भारवर्ग में बाजीराव शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर की सलोखी नंदिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।  55 किलोग्राम भार वर्ग में मदवि, रोहतक की आरती सरोहा प्रथम रही। 62 किलोग्राम भारवर्ग में मदवि की मनीष प्रथम रही। 72 किलोग्राम भार वर्ग में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चुरु की रित.......

आनंद और अमन वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई

खेलपथ संवाद भोपाल। जार्डन के अम्मान में 27 फरवरी से 14 मार्च तक खेली गई एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अर्जित कर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया।  इस एशियन चैम्पियन से आनंद यादव 54 किलोग्राम भारवर्ग और अमन सिंह बिष्ट 92 किलोग्राम भारवर्ग ने नवम्बर, 2022 में स्पेन में होने वाली वर्ल्ड यूथ बॉक.......

सताक्षी और दिव्यांशु ने जीता बैडमिंटन का खिताब

राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया कौशल खेलपथ संवाद मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार कौशल से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संस्थान कि निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने विजेता तथा उप-विजेता ख.......

54 पदकों के साथ मध्य प्रदेश बना ओवर ऑल चैम्पियन

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप जीते 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य पदक खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की छोटी झील में 10 से 13 मार्च तक खेली गई 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 200 मीटर रेस में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित किए। म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ ओवर ऑल चैम्पियन बना। .......

ऑल इंडिया सर्विसेज लॉन-टेनिस में मधु की चांदी

खेलपथ संवाद चंडीगढ़। राजधानी में चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन-टेनिस टूर्नामेंट में सेक्टर-10 के महिला पॉलिटेक्निक की लेक्चरर मधु मान ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए सिल्वर मेडल जीता है। चंडीगढ़ पहली बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है।  मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मधु मान हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर हैं। फिलहाल वे चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर हैं और यूटी की ओर से ही खेल रही हैं। महिला सिंगल .......

अंजली वर्मा ने जीता लॉन टेनिस का सिंगल्स खिताब

संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन में हैं सेवारत  खेलपथ संवाद भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 14 मार्च, 2022 तक लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, चण्डीगढ़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में संसदीय कार्य विभाग वल्लभ भवन, मंत्रालय की लॉन टेनिस खिलाड़ी अंजली वर्मा, सहायक ग्रेड-3 ने महिला सिंगल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। यह पहली बार है कि मध्य प्रदेश की किसी खिलाड़ी ने सिविल सेवा क.......

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण सहित आठ पदक

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप-2022 खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की छोटी झील पर 10 से 13 मार्च, 2022 तक खेली जा रही 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर केनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप के पहले दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अर्जित किए। मध्य प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के 28 खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप के अंतर्गत महिलाओं की 1000 मीटर सी-4 स्.......

जागृति में प्रयागराज को खेलों में जगमग करने का जुनून

मैदान फतह करने वाली बेटी कर रही ग्रामीण प्रतिभाओं का उद्धार खेलपथ संवाद प्रयागराज। बेटियां हर काम शिद्दत से कर सकती हैं। उन्हें बेचारी और अबला सुनना पसंद नहीं है। यही तो कर रही है प्रयागराज की हरफनमौला खिलाड़ी जागृति गुप्ता। सच कहें तो इस बेटी के सर नई पीढ़ी को खेलों में जागरूक कर उसे प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने का जुनून सवार है। कभी अपने शानदार कौशल से मैदान फतह करने वाली बेटी अब ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल से ज.......

राष्ट्रीय क्षितिज पर चमकी लखनऊ की मानसी बिटिया

राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान खेलपथ संवाद लखनऊ। लखनऊ की बेटी मानसी दुबे ने अपने नायाब कौशल से समूचे देश में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 25 से 28 फरवरी तक आत्मा मालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, शाहपुर, मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान हासिल कर लखनऊ ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। सातवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स .......